
SDM पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का आरोप
Varanasi Crime News: वाराणसी में महाशिवरात्रि के दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण मिश्र पर श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। यह आरोप वाराणसी के ही रहने वाले दो लोगों ने लगाया है। मामले में दोनों ने चौक थाने में तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
फुलवरिया के रहने वाले बाबू लाल सोनकर और भदैनी के अनुज पांडे ने चौक थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण मिश्रा ने मंदिर में मौजूद बाउंसरों के साथ मिलकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। दोनों ने बताया कि वह प्रतिदिन दर्शन के लिए बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन एसडीम बाउंसर के साथ श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे, जिसकी शिकायत उन्होंने मौके पर मौजूद डीएम सत्येंद्र कुमार और कमिश्नर इस राजलिंगम से की। वहीं, उन्होंने चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम शंभू शरण मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में काफी भीड़ थी और श्रद्धालु कतार में खड़े होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों निकास के लिए बनाए गए पश्चिमी द्वार के पास लोगों को रोक कर रेलिंग कूदकर गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से उनकी बहस हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और जरूरत पड़ने पर सक्षम जांच अधिकारी को सौंप जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
17 Feb 2026 09:21 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)