AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

PM Modi In Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी से 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बाबा विश्वनाथ की नगरी से सुबह करीब 8:15 बजे बनारस-खजुराहो रूट के साथ ही चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम 5 बजकर 10 मिनट पर वारणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। पीएम मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) गेस्ट हाउस तक रोड शो किया। करीब 27 किमी. के इस रूट पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का बरेका गेस्ट हाउस में स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की बैठक हुई। इस दौरान शहर में चल रहे विकास परियोजनाओं के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, तथा करीब 20 वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल हुए। लगभग एक घंटे तक बैठक चली।
बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस : बनारस और खुजराहो के बीच यह ट्रेन सीधी कनेक्टिविटी देगी। मौजूदा विशेष ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत एक्सप्रेस से करीब 2 घंटे 40 मिनट की मिनट बचत होगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को जोड़ेगी।
लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन लखनऊ से सहारनपुर की दूरी लगभग 7.45 मिनट में पूरी करेगी। इससे लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को लाभ होगा। इसके जरिए रुड़की होते हुए हरिद्वार तक की यात्रा भी आसान हो जाएगी।
फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन अपने रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। इसके जरिए दिल्ली से बठिंडा और पटियाला जैसे पंजाब के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा।
एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस : यह ट्रेन एर्नाकुलम से बेंगलुरु 8 घंटे 40 मिनट में पहुंचेगी। इससे लगभग यात्रियों का 2 घंटे से अधिक के समय की बचत होगी।
पीएम मोदी के गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले कैंट से BJP विधायक सौरभ श्रीवास्तव और CO के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा विधायक सौरभ श्रीवास्तव क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे थे। बनारस स्टेशन में एक महिला कार्यकर्ता को CO ने जाने नहीं दिया। इसी बात पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव नाराज हो गए, उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता को जाने क्यों नहीं दिया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तभी CO ने विधायक को धक्का दे दिया। यह देख समर्थक दौड़ पड़े फिर वरिष्ठ अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। विधायक से बदसलूकी का वीडियो भी सामने आया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
08 Nov 2025 06:00 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।