
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बारात से हुआ सड़क जाम
वाराणसी में लग्न के मौसम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल मीटिंग कर स्पष्ट निर्देश दे रखे थे कि किसी भी दशा मे मेरिज हाल और बारात निकलने के दौरान सड़क जाम नहीं होना चाहिए, लेकिन मंगलवार की आधी रात सड़क घेरकर सड़क पर बारात निकालने और यातायात प्रभावित कराना भारी पड़ गया।
ट्रैफिक में रुकावट देखकर मौके पर पहुंचे ACP भेलूपुर गौरव कुमार ने घराती, बाराती सहित सभी जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस कारवाई के बाद बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया।
बता दें कि पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस संबंध में म्यूजिक सिस्टम, बैंड बाजा और बरात घर संचालकों के साथ बैठक में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन मंगलवार की रात नियमों की धज्जियां उड़ाई गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात ACP भेलूपुर गौरव कुमार को सूचना मिली कि भिखारीपुर के पास रात 11:30 बजे बारात से ट्रैफिक जाम हो रहा है। बरातियों ने तेज आवाज़ में डीजे बजाने एवं वैष्णवी लॉन के आगे रोड कवर कर रखा है। ACP पहुंचे तो बरातियों ने रास्ता साफ किया लेकिन आधे से ज्यादा सड़क पर बैंड बाजा, लाइट और बारात थी।
यह देखते ही ACP ने बरातियों को सड़क खाली करने के लिए कहा और लॉन संचालक को बुलाकर सख्त वार्निंग दिये। ACP के निर्देश पर चौकी प्रभारी महमूरगंज की तहरीर पर लॉन संचालक, डीजे संचालक व लाइट संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
ACP ने कहा कि शादी के मौसम में बारात की वजह से आम जनता को दिक्कत न हो उसको देखते हुए दिशा निर्देश जारी किया गया। बैंड बाजा संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे सड़क का 33 फीसद हिस्सा कवर करें, ताकि शेष हिस्से पर ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके।
Published on:
11 Feb 2026 03:34 pm
