6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Jun 06, 2026

वाराणसी में GST के अधिकारी के ससुराल में बड़ी चोरी, हीरा-सोना उठा ले गए चोर, बिहार गया था परिवार

Varanasi news: वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेरठ में तैनात एक जीएसटी अफसर के ससुर के घर से हीरे, सोने व चांदी के जेवरात समेत ढाई करोड़ की चोरी हुई है।

Varanasi news

घटना की जांच करती पुलिस, Pc-Patrika

Varanasi crime news:वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेरठ में तैनात एक जीएसटी अफसर के ससुर के घर से हीरे, सोने व चांदी के जेवरात समेत ढाई करोड़ की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के सासाराम जनपद गया हुआ था। इसी दौरान भीषण चोरी को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाके में बंद पड़े एक मकान से चोरों ने हीरे, सोने और चांदी के जेवरात व 1.90 लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। परिवार ने बताया कि चोरी की गई हीरे जेवरात की कीमत करीब ढाई करोड रुपए के आसपास है। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

बिहार गया हुआ था परिवार

घर के मालिक विनोद कुमार ने बताया है कि उनके दामाद मेरठ में जीएसटी के अधिकारी हैं और वह मूल रूप से सासाराम जनपद के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के गोटपा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 1 जून को पूरा परिवार चाचा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था। इसी दौरान उनके घर में चोरों ने चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन उसका डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए।

विनोद ने बताया कि 2022 में उन्होंने मकान का निर्माण कराया था और अपनी पत्नी वीणा के साथ घर में ही रहते थे। विनोद ने बताया है कि घर के काम करने के लिए उन्होंने एक नौकर रखा हुआ था और उन्हें शक है कि उसी ने घर में चोरी को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि लगातार उसे फोन करने के बाद वह फोन नहीं उठा रहा है, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

क्या बोली पुलिस

घटना की जानकारी होने के बाद डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया है की पीड़ित परिवार ने उन्हें चोरी की जानकारी दी थी और बताया है कि 1.90 लाख रुपए कैश, इसके अलावा हीरे, सोने व चांदी के आभूषण लेकर चोर भाग निकले हैं। उन्होंने बताया कि चुकि जीएसटी अधिकारी मेरठ में तैनात हैं, इसलिए उनकी पत्नी के गहने भी इसी मकान में रखे गए थे। मकान का दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी, इसके बाद घटना की जानकारी हुई।

डीसीपी ने बताया है कि मकान मालिक ने करीब ढाई करोड़ की चोरी होने का अनुमान जताया है, जिसके बाद मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिवपुर पुलिस के अलावा इस मामले में एसओजी टीम को भी जांच के लिए लगाया गया है। डीसीपी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है, जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी किए गए माल को बरामद किया जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें