6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
600 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी, साइबर ठग जालंधर से गिरफ्तार
Play video

600 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी, साइबर ठग जालंधर से गिरफ्तार

दौसा. साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करीब 19.47 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैर की अंगुलियों का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड व पेन कार्ड बनवाकर फर्म का रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इसमें कमीशन पर साइबर ठगी के रुपए […]

दौसा. साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करीब 19.47 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैर की अंगुलियों का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड व पेन कार्ड बनवाकर फर्म का रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इसमें कमीशन पर साइबर ठगी के रुपए लिए। पुलिस ने आरोपी सौरभ शर्मा निवासी सोनीपत हरियाणा उर्फ अभिषेक शर्मा निवासी रोहिणी दिल्ली को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो आधार व दो पेन कार्ड बरामद किए गए।