10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

मुख्य बाजार में दुकान के टूटे ताले, नकदी समेत लाखों का सामान पार

बांदीकुई शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर लगातार एक के बाद एक मुख्य बाजार की दुकानों को निशाना बना रहे हैं।

Google source verification

दस दिन में चोरी की तीसरी वारदात
दौसा.
बांदीकुई शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर लगातार एक के बाद एक मुख्य बाजार की दुकानों को निशाना बना रहे हैं। चोरों ने एक दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शहर के मुख्य बाजार स्टेशन रोड पर चोरों ने श्रीश्याम गारमेंट्स की दुकान को निशाना बनाया। दुकान के प्रथम मंजिल पर चढकऱ उसकी शटर उखाडकऱ चोरों ने उसमें प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त कमलेश गुप्ता ने बताया कि रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे दुकान पर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा पाया।
पीडि़त ने बताया कि चोरों ने दुकान के प्रथम मंजिल की शटर उखाडकऱ प्रवेश किया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पीडि़त कमलेश गुप्ता ने बताया कि दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार रुपए, 150 जींस, शर्ट, नेकर, पायजामें, अंडरगार्मेंट््स सहित करीब डेढ़ लाख के कपड़े और सामान चोर चुरा ले गए। जिसको लेकर थाने पहुंच प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अभी भी खाली हाथ
शहर के बाजार में लगातार हो रही चोरियों के चलते व्यापारीयों में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। बीते दिनों चोर 10 अप्रेल को बसवा रोड स्थित नेस्टों सुपर मार्केट में सेंध लगाकर नकदी सहित करीब सवा दो लाख के माल पार कर ले गए। उसके बाद चोरों ने 13 अप्रेल को सुपर मार्केट के सामने शर्मा स्वीट्स दुकान को निशाना बनाया और करीब 60 हजार की नकदी सहित सवा लाख का माल चुरा ले गए। बीते दो सप्ताह के भीतर लगातार शहर में हो रही चोरियों को लेकर आमजन और व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वारदात का खुलासा तो दूर अभी तक चोर भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।