16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

महाशिवरात्रि 2026: शिव भक्ति में लीन हुआ जयपुर, ताड़केश्वर मंदिर में 1100 किलो दूध से हुआ महाभिषेक

ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 1100 किलो दूध से भव्य महाभिषेक किया गया है। मंदिर में भोलेनाथ के अभिषेक के लिए रामेश्वरम, हरिद्वार सहित अन्य तीर्थों का जल मंगाया गया है।

Google source verification

जयपुर। जयपुर के शिवालयों में आज सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। भगवान शिव की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि आज मनाया जा रहा है। शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। महाशिवरात्रि पर इस बार 19 साल बाद 6 ग्रहों के विशेष संयोग है। 2007 के बाद इस बार महाशिवरात्रि पर सूर्य, बुध, शुक्र, राहु कुंभ में, केतु सिंह में और चंद्रमा मकर में गोचर करेगा। त्रिकोण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से महाशिवरात्रि विशेष फलदायी है। ताड़केश्वर महादेव मंदिर में 1100 किलो दूध से भव्य महाभिषेक किया गया है। मंदिर में भोलेनाथ के अभिषेक के लिए रामेश्वरम, हरिद्वार सहित अन्य तीर्थों का जल मंगाया गया है।