Rajasthan News राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले के कुहाड़ा गांव की पहाड़ी पर स्थित छापाला भैरूजी मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव 30 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। यहां इस बार करीब 651 क्विंटल महाप्रसादी तैयार की जा रही है। जिसे ग्रामीण खुद ही तैयार कर रहे हैं। 100 मीटर लंबे जगरे पर 150 क्विंटल आटे से बाटियों की सिकाई की गई।