Rajasthan Vidhansabha राजस्थान के सरकारी स्कूलों government schools की जर्जर हालात और उनमें सुविधाओं के अभाव का मुद्दा निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी MLA Ravindra Singh Bhati ने जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा, सरकार कानून लाए और अनिवार्य करें कि जनप्रतिनिधियों के बच्चे इन्हीं स्कूलों में पढ़े। वहीं राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों के लिए काफी बजट की आवश्यकता है। इस सिलसिले में सीएम केंद्रीय मंत्री से मिले हैं। वहां से राजस्थान को 1 हजार करोड़ देने पर सहमति मिली है। वहीं हमने भी 250 करोड़ की स्वीकृतियां निकालीं हैं। जिससे स्कूलों की हालत में सुधार किया जा सके। लेकिन मंत्री ने स्कूलों की इस हालत के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताया।