Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में रात के साथ दिन के तापमान में होने लगी गिरावट, बढ़ रहा सर्दी का जोर

राजधानी जयपुर में अब दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। इससे सर्दी का जोर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आज सवेरे जयपुर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा दिखा। वहीं सूर्य की रोशनी भी मंद नजर आई। इसके प्रभाव से सर्दी का जोर बढ़ा है।

जयपुर

Dec 22, 2025

– मौसम विभाग ने कहा, आगामी दिनों में और होगी तापमान में गिरावट

जयपुर। राजधानी जयपुर में अब दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। इससे सर्दी का जोर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आज सवेरे जयपुर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा दिखा। वहीं सूर्य की रोशनी भी मंद नजर आई। इसके प्रभाव से सर्दी का जोर बढ़ा है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, रेगिसतानी जिलों व सरहदी जिलों में सर्दी का जोर बढ़ा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में धुंध का असर गहरा होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल के कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगागनर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़