7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan की रेल पकड़ेगी रफ्तार ! कई बड़े प्रोजक्ट जल्द होंगे पूरे, PM से उद्घाटन की तैयारी

Rajasthan की रेल पकड़ेगी रफ्तार ! कई बड़े प्रोजक्ट जल्द होंगे पूरे, PM से उद्घाटन की तैयारी

Google source verification

Rajasthan रेल नेटवर्क के लिहाज से राजस्थान की बहुत जल्द कायापलट होने वाली है। Amrit Bharat Station नई रेल लाइन, डबलिंग, गेज कनवर्जन, रेलवे स्टेशनों के रीडवलपमेंट सहित कई बड़े प्रोजक्ट आगामी कुछ महीनों में पूरे होने जा रहे हैं। North Western Railway उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के अनुसार यहां करीब 1500 किलोमीटर नई रेलवे लाइन ,डबलिंग,गेज कनवर्जन के प्रोजक्ट स्वीकृत हैं जिन पर तेजी से काम चल रहा है। करीब 1500 किलोमीटर की ही प्रोजक्ट रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। करीब 2000 किलोमीटर के सर्वे का काम चल रहा है। राजस्थान के 85 और उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 स्टेशनों पर रीडवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। 4 स्टेशन इनोग्रेशन के लिए तैयार हैं, आगामी 2 माह में 10 से ज्यादा स्टेशन और तैयार हो जाएंगे। जैसलमेर का रेलवे स्टेशन भी तैयार है जिसका पीएम मोदी कभी भी उद्घाटन कर सकते हैं। जयपुर जंक्शन पर गर्डर लॉंचिंग का काम पूरा हो चुका है। सेकेंड एंट्री 2-3 महीने में कंपलीट हो जाएगी। गांधीनगर का काम भी जल्द पूरा होगा। 2-3 माह में KhatiPura railway station खातीपुरा स्टेशन पर कोच मेंटिनेंस डिपो शुरू हो जाएगा। वहीं जैसलमेर की पिटलाइन भी जल्द तैयार होने वाली है। kavach project कवच प्रोजक्ट पर भी तेजी के साथ काम चल रहा है।