Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

जयपुर

Weather Update Today: 12 से 25 दिंसबर कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम..जानिए IMD ALERT

Weather Update Today: 12 से 25 दिंसबर कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम..जानिए IMD ALERT

Weather Update Today राजस्थान में मौसम आगामी एक सप्ताह शुष्क रहेगा। ये संभावना मौसम विभाग ने जताई है। forecast एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादलों की आवाजाही रहेगी जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बाकी राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने और शीतलहर से भी फिलहाल राहत जारी रहने की संभावना बनी हुई है। IMD जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। शुक्रवार को राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर का 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।