5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
खंडवा के गांधी नगर में बिक रही अवैध कच्ची शराब, घरों में हो रही कलह, कलेक्टर से की शिकायत
Play video

खंडवा के गांधी नगर में बिक रही अवैध कच्ची शराब, घरों में हो रही कलह, कलेक्टर से की शिकायत

महात्मा गांधी वार्ड 46 के गांधी नगर में अवैध कच्ची शराब का कारोबार जमकर चल रहा है। मंगलवार को वार्ड पार्षद मनीष सारसर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अवैध कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग की।

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 03, 2026

मंगलवार का जनसुनवाई में पहुंचे गांधीनगर निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह कुछ लोग छुपकर कच्ची शराब बेच रहे है। जिससे आए दिन हमारे घरों में झगड़े, कलह हो रही है। छोटे-छोटे बच्चे भी शराब पीने लगे है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ रहा है। शराब पीने से जहां पैसों की बरबाती हो रही है। वहीं, लोग 35-40 साल की आयु में ही बीमारी से ग्रसित होकर काल का शिकार बन रहे है। ऐसी कई घटनाएं यहां हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि क्षेत्र से अवैध शराब का कारोबार बंद कराया जाए।