14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

बजट पर महिला संवाद… केंद्रीय बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को रफ्तार देने वाला है

-बीजेपी महिला मोर्चा का आयोजन, संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभाओं से आईं महिलाएं

Google source verification

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बजट को लेकर शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र स्तरीय महिला संवाद कार्यक्रम किशोर कुमार सभागृह में आयोजित हुआ। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने की। प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश महिला मोर्चे की महामंत्री माया पटेल ने बजट को लेकर अपनी बात रखी। माया पटेल ने केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई रफ्तार देने वाला बजट बताया।

उन्होंने कहा कि बजट में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की नीव रखी गई है। वहीं सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को केंद्र में रखते हुए कई नई घोषणाएं की हैं। हर जिले में 1 गल्र्स हॉस्टल बनाने के लिए विशेष निधि आवंटित की गई है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास मिल सकेगा। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक चारुलता यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदू दुबे व महिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, संगठन प्रभारी अंबाराम कराडा, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरज पाल सिंह, मुकेश तनवे, प्रवक्ता सुनील जैन, विधानसभा प्रभारी अन्नपूर्णा तवर, प्रमिला शर्मा, अंजलि चौहान, ममता बोरसे, रानी कनाडे, श्रुति जैन, चारों मंडलों से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं।