पिछले सप्ताह आई बड़ी गिरावट के बाद सोना और चांदी फिर से संभला है। बुधवार को सोना-चांदी ने फिर से बड़ी छलांग लगाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू मांग बढ़ने के चलते MCX पर सोना और चांदी दोनों के भाव एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। शाम साढे चार बजे तक एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना 3.4% यानी 5,226 रुपए उछलकर ₹1,59,035 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि शाम 4:29 बजे तक 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 6.13 प्रतिशत यानी 16,417 की भारी बढ़त के साथ ₹2,84,432 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।