महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में 66 वर्षीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती के पास आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट पर उतर रहा था। बताया जा रहा है कि पहले प्रयास में रनवे नहीं दिखने की वजह से पायलट दूसरी बार विमान को लैंड कराने की कोशिश कर रहा था, तभी विमान का संतुलन बिगड़ने से यह भयानक हादसा हो गया। अजित पवार के प्लेन क्रैश के दौरान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दुर्घटनाग्रस्त विमान से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।