भारत और यूरोपीय संघ के बीच 18 साल का इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया। 18 साल के बाद फ्री ट्रेड डील पर मोहर लग चुकी है। दोनों देशों के बीच इस डील का ऐलान भी हो चुका है। दोनों देशों ने टैरिफ में बड़ी कटौती और कुछ प्रोडक्ट्स पर टैरिफ समाप्त करने की सहमति जताई है। यूरोपीय संघ का कहना है कि इस कदम से भारतीय बाजार में निर्यात में बड़ी बढ़ोतरी होगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और भी ज्यादा मजबूत होंगे। इस फ्री ट्रेड डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार आसान हो जाएगा। वहीं भारत में कई चीजें सस्ती हो जाएंगी।
डील से भारत को मिलने वाले फायदों की बात करें तो कार से लेकर केमिकल्स तक की चीजों के दाम कम हो सकते हैं। साथ ही वाइन, बीयर और डिंक्स वाले उत्पाद भी सस्ते हो सकते हैं। ये समझौता शराब, खाद्य उत्पाद, रसायन, मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स और एयरोस्पेस जैसे प्रमुख चीजों के दाम में कटौती कर सकता है। इसके अलावा करीब 90% ऑप्टिकल, मेडिकल और सर्जिकल उपकरण ड्यूटी-फ्री हो जाएंगे, जिससे हेल्थकेयर खर्च कम होने की उम्मीद है। विमान और अंतरिक्ष यान श्रेणी के लगभग सभी उत्पादों पर टैरिफ समाप्त किए जाएंगे, जिससे एविएशन और स्पेस सेक्टर को बड़ा फायदा मिलेगा। जैतून का तेल, मार्जरीन और चुनिंदा वनस्पति तेलों पर टैरिफ कम या पूरी तरह खत्म होंगे। फलों के रस और प्रोसेस्ड फूड उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाई जाएगी। बीयर पर टैरिफ घटाकर 50% कर दिया जाएगा। वाइन पर ड्यूटी घटकर 20–30% के दायरे में आ जाएगी। इससे कारें सस्ती हो जाएगी।