भारी हंगामे और विपक्ष के कड़े विरोध के बीच ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक 2025’ (Viksit Bharat Guarantee For Rozgar & Ajeevika Mission Gramin Bill 2025) गुरुवार को लोकसभा में पास हो गया। बिल पर बहस के दौरान जब केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह भाषण दे रहे थे। उसी वक्त विपक्ष ने बिल के कागज को फाड़कर सदन में फेंका। विपक्ष के रवैये से गुस्साए केंद्रीय मंत्री और LJP (R) अध्यक्ष चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजनाओं का विस्तार नई सोच के साथ होता है और इसे सिर्फ ‘नाम बदलना’ कहना गलत है। उन्होंने सदन में कागज़ फाड़ने और चेयर का अपमान करने वाली घटनाओं को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया।