महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में भाजपा के सहयोगी पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अजित पवार समेत हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि अजीत पवार जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जज़्बा भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। ओम शांति।