4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

चांदी 85000, सोना 25000 रुपए हुआ सस्ता, अचानक इस वजह से गिरे दाम… और लुढ़केंगे भाव.?

24 घंटे के भीतर ही चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 85000 रुपये टूट गई, जबकि सोने की कीमतों में 25 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 30, 2026

सोना-चांदी के बाजार में शुक्रवार को ऐसा भूचाल आया, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। बीते कई दिनों से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही कीमती धातुओं में अचानक जोरदार गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर ही चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 85000 रुपये टूट गई, जबकि सोने की कीमतों में 25 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। MCX पर गुरुवार शाम तक चांदी मार्च वायदा में 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसमें भारी बिकवाली देखने को मिली और दोपहर करीब 3.30 बजे चांदी का भाव करीब 85 हजार रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये प्रति किलो तक आ गया। इस तरह महज 24 घंटे में चांदी की कीमत में करीब 85 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले कुछ ही हफ्तों में चांदी 3 लाख से 4 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गई थी।