केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस सांसदों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कहने का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने पत्रकारों को बताया, कम से कम 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में घुस गए और उन्हें अपशब्द कहे। मैं भी वहीं मौजूद था। अध्यक्ष बहुत नरम स्वभाव के हैं, वरना सख्त कार्रवाई की जाती। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे और वे उन्हें लड़ाई के लिए उकसा रहे थे।”रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने न केवल स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि संसदीय मानदंडों का भी उल्लंघन किया।