देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5, 6 और 7 फरवरी को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की प्रबल संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।