बाड़मेर. श्री रामलीला समिति बाड़मेर की ओर से शहर के हाई स्कूल मैदान में चल रही रामलीला को देखने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग उमड़ रहे हैं। गुरुवार को तीसरे दिन सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद, राजा जनक के दरबार में विश्वामित्र का प्रवेश, राम – लक्ष्मण का विश्वामित्र की आज्ञा लेकर वन भ्रमण, वन में सीता का सखियों के साथ प्रवेश, सीता का गौरी पूजन करना, राजा जनक को स्वयंवर के बारे में बताने का प्रसंगों का मंचन किया गया।
राजा जनक के दरबार में अनेक राजाओं को सभा में राम के शिव धनुष तोड़ना का मंचन हुआ तो उपस्थित जन समुदाय ने भगवान राम के जयकारे लगाए। मीडिया प्रवक्ता रमेश कड़ेला ने बताया कि, रामलीला में राम के अभिनय में जय जोशी, लक्ष्मण के अभिनय में कार्तिक केला, राजा दशरथ ओमप्रकाश डाबी, सीता नैतिक प्रजापति, परशुराम अभिषेक दवे, विश्वामित्र जितेंद्र फुलवरिया, सखिया गौरव लालवानी, रणवीर कड़ेला, सूर्य प्रताप सोढ़ा , चनेवाला महेश माली, फूल वाला नवज्योत सिंह, फल वाला उज्ज्वल गोयल ,चुने वाला समर प्रताप सोढ़ा, पान वाला हीरक जोशी, इत्र वाला प्रभात सोढा, राजा जनक के मंत्री पुष्पेंद सिंह, पहलाद सिंह,व्यास की भूमिका में प्रेम आचार्य रहे। पर्दे के पीछे खेतसिंह सोलंकी, कुलदीप कड़ेला, निखिल गुप्ता,नाथूसिंह सोलंकी, , भवानी प्रकाश रहे। रामलीला प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रामलीला शुरू होती है। कार्यकर्ताओं में समुद्र सिंह ,राहुल आचार्य दिग्विजय सिंह राव मौजूद रहे।