5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
अफसरशाही पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज, भूपेश बघेल ने सीएम साय पर कसा तंज
Play video

अफसरशाही पर विधानसभा अध्यक्ष नाराज, भूपेश बघेल ने सीएम साय पर कसा तंज

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- डॉक्टर साहब का गुस्सा बता रहा कि सरकार की सेहत खराब है...

बेमेतरा में 31 मई को सामूहिक विवाह समारोह के दौरान अव्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अफसरों पर नाराजगी जाहिर की थी। सीएम विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में विस अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा था कि सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्था मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसके बाद से प्रदेश में राजनीति गरमा गई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा। भूपेश बघेल ने सोमवार को रायपुर (Raipur) में कहा कि डॉक्टर साहब (डॉ. रमन सिंह) का गुस्सा बता रहा कि सरकार की सेहत खराब है। भूूपेश बघेल ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, दोनों ही वहां मौजूद थे, और उन तीनों की मौजूदगी में यह कहा गया कि ‘आप इसे संभाल नहीं पाएंगे…’

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव