छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि बस्तर का विकास कांग्रेस (Congress) की सरकार में हुआ है। पूर्व सीएम बघेल ने 9 फरवरी को रायपुर (Raipur) में कहा कि हमने बस्तर के अंदरूनी इलाकों में न केवल राशन की दुकानें खोली, बल्कि राशनकार्ड भी बनाए, जॉब कार्ड (Job Card) भी बनवाए। लोगों को वन अधिकार का पट्टा भी दिया। आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले, स्कूल खोले, सड़कें (Road) बनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार (BJP Government) अभी तक सिर्फ योजनाएं ही बना रही है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्तर और नक्सलवाद (Naxalism) को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर हमला बोला था।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: हादसा- ट्रैफिक पुलिस, अभिभावक और नाबालिग वाहन चालक