रायपुर @ पत्रिका. मौसम अपने नए-नए रंग दिखा रहा है। शनिवार को प्रदेश में राजधानी का पारा 41 के पार रहा। प्रदेश का राजनांदगांव जिला सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान अंबिकापुर का रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में देर रात फिर बारिश का दौर शुरु हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है, किन्तु दक्षिण छत्तीसगढ़ में गिरावट संभावित है। प्रदेश में अगले 02 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है।