6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदिशा, May 13, 2020

मंडीबायपास मार्ग पर लगने वाले प्रतिदिन के यातायात जाम से नागरिक परेशान

दिन में कई बार बनते हैं जाम के हालात, कई बार पैदल चलना तक होता है मुश्किल

सिरोंज। मंडी बायपास रोड पर इस तरह प्रतिदिन लगता है यातायात जाम।

सिरोंज। मंडी बायपास रोड पर इस तरह प्रतिदिन लगता है यातायात जाम।

सिरोंज। शहर के मंडी बायपास रोड़ पर दिनभर ट्रेक्टर-ट्रालियों और वाहनों की रेलमपेल के कारण प्रतिदिन यातायात जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में जहां वाहर रैंगते नजर आते हैं, वहीं कई बार राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल होता है। जिससे सबसे ज्यादा स्थानीय नागरिक परेशान हैं। पुलिसकर्मी और मंडी के सुरक्षाकर्मी भी यहां सुच्बह 10 से दोपहर तीन बजे तक तैनात रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाने में असफल साबित हो रहे हैं।

मालूम हो कि इस मार्ग पर दर्जनभर से अधिक बैंक भी स्थित हैं। इसी मार्ग से कृषि उपज मंडी में नीलामी प्रांगण और अधिकांश व्यापारियों के गोदाम हैं। जबकि व्यापारी कृषि उपज मंडी गेट के बाहर सौदा पत्रक के माध्यम से किसानों का अनाज खरीद रहे हैं। किसान भी अपनी उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस कारण सुबह से ही मंडी बायपास रोड पर जाम जैसे हालात बन रहे हैं। लेकिन इसका समाधान न तो प्रशासन करवा पा रहा है और न ही जनप्रतिनिधी।

बैंक उपभोक्ता सड़क पर खड़े कर रहे वाहन
मंडी गेट पर स्थित बैंकों में आने वाले उपभोक्ता पार्किंग स्थान के अभाव में सड़कों पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण यहां से निकलने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को खासी दिक्कत होती है और बार-बार यातायात जाम के हालात बनते हैं। इस समय सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। किसान वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यहां पर किसानों को हर साल जाम जैसे हालातों से जूझना पड़ता है। वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। लेकिन इस समस्या का स्थाई समाधान कोई नहीं कर पाया है।

दिनभर उड़ते हैं धूल के गुबार
मंडी बायपास पर रहने वाले अशोक कुशवाह और सुनील साहू ने बताया कि कृषि उपज मंडी में आने-जाने वाले वाहनों की रेलमपेल से यहां के रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया। सुबह से शाम तक सड़क पर यातायात जाम लगा रहता है। वहीं दिनभर भारी मात्रा में धूल उड़ती रहती है। जिससे घरों में रहना भी दूभर हो गया है। घर से कोई बाजार जाता है, तो हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

इनका कहना है बैंक प्रबंधको के साथ मीटिंग कर वाहन पार्किंग की व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे। अभी मंडी गेट पर यातायात जाम जैसे हालात बन रहे हैं। मंडी व्यापारियों से भी चर्चा कर इसका कोई हल निकालेगें। जिससे जाम से निजात मिल सके। - अनिल सोनी, एसडीएम सिरोंज। View this post on Instagram A post shared by Patrika (@patrikanews)

No data to display.
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें