AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
samrat ashok love story- बहुत कम लोग जानते होंगे कि पूरी दुनिया को अपनी बहादुरी से जीतने वाला सम्राट अशोक भी एक बार हार गया था। वो विदिशा की एक सुंदरी से हार गए थे और उसे अपना दिल दे बैठे थे। उस दौर में विदिशा का नाम बैस नगर था। इतिहास के पन्नों में आज भी उल्लेख मिलता है।
patrika.com आपको बता रहा है सम्राट अशोक की प्रेम कहानी, जिन्होंने कई पल विदिशा में बिताए थे।
अपने युद्ध कौशल से लोहा मनवाने वाले सम्राट अशोक जब भोपाल के पास स्थित विदिशा आए तो करीब 20 साल के थे, तब यहां की नवयौवना शाक्यवंशी साहूकार की बेटी देवी से उनके नैन मिल गए और पहली ही नजर में वे अपना दिल हार बैठे।
विदिशा के बाग-बगीचों, नदी का किनारा तब अशोक और देवी के प्रणय स्थली बन गए थे। अशोक ने यहीं पर देवी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। इसी स्थान पर अशोका द ग्रेट की हो गयी थी विदिशा की सुंदरी। इस तरह विदिशा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र तथा बिन्दुसार के बेटे सम्राट अशोक की ससुराल भी रही है। यही कारण है कि आज भी विदिशा में आगमन के समय कई बार सुनने को मिलता है कि सम्राट अशोक की ससुराल में आपका स्वागत है।
युवराज अशोक को उनके पिता बिन्दुसार ने 18 वर्ष की आयु में उज्जैन का राजप्रतिनिधि बनाया था। कुछ समय बाद ही पाटलिपुत्र से उज्जैन जाते समय युवराज अशोक बैसनगर (विदिशा) में रुके थे। यहां से गुजरते समय उनकी नजर यहां की सुंदरी देवी पर पड़ी थी और पहली नजर में ही उन्हें प्यार हो गया और फिर अशोक ने देवी से मेलजोल बढ़ाया था।
अशोक के प्रस्ताव पर देवी ने उनसे विवाह कर लिया, लेकिन उन्होंने अपने पति अशोक से आजीवन विदिशा में ही रहने का वचन ले लिया। अशोक ने उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए वचन दिया और दोनों ने उसे निभाया भी। देवी कभी पाटलिपुत्र नहीं गईं। बाद में अशोक सम्राट बन गए, लेकिन देवी ने अपना वचन नहीं तोड़ा, सम्राट की रानी होते हुए भी उन्होंने विदिशा में ही पूरा जीवन बिताया।
सम्राट अशोक और देवी के एक पुत्र महेन्द्र और एक पुत्री संघमित्रा हुए थे। देवी भगवान बुद्ध की अनुयायी थीं। महेन्द्र और संघमित्रा भी बुद्ध की अनन्य भक्त थीं। अशोक अपने दोनों बच्चों को पाटलिपुत्र ले गए, लेकिन संघमित्रा यहीं रहीं। सम्राट अशोक के शासनकाल के 30वें वर्ष 239 ईसा पूर्व में विदिशा में ही देवी की मृत्यु हो गई थी।
सम्राट अशोक और देवी के साथ ही उनके बच्चे महेन्द्र और संघमित्रा का नाम भी इतिहास में अमर हो गया। महेन्द्र के साथ-साथ संघमित्रा ने भी बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। जब एक बार महेन्द्र बौद्ध धर्म का प्रचार करने श्रीलंका गए तो वहां की रानी अनुला ने संसार से विरक्त होकर बौद्ध धर्म की दीक्षा लेने की इच्छा जताई। लेकिन महेन्द्र ने वहां के राजा को समझाया कि नियमानुसार कोई पुरुष भिक्षु महिला को दीक्षित नहीं कर सकता। तब इस कार्य के लिए भारत से महाविदुषी संघमित्रा को बुलवाया गया और बोधिवृक्ष की शाखा सहित संघमित्रा को श्रीलंका भेजने की तैयारी हुई।
सम्राट अशोक ने अपनी पुत्री को विदा कर दिया। भिक्षु-भिक्षुणियों के साथ संघमित्रा तपस्विनी वेश में पाटलिपुत्र से अपनी मां के नगर विदिशा पहुंची। यहां देवी और संघमित्रा का अंतिम मिलन हुआ। देवी ने वेदिसगिरी (विदिशा के पास सांची की पहाड़ी) पर संघमित्रा का अंतिम अभिवादन किया। संघमित्रा बोधिवृक्ष के साथ संघमित्रा पहुंची और रानी अनुला समेत करीब 1 हजार महिलाओं को वहां दीक्षित किया। दोनों भाई-बहन जीवन पर्यन्त लंकावासियों को भगवान बुद्ध का संदेश सुनाते रहे। वे भारत से एक बार गए तो फिर वापस नहीं लौटे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Apr 2024 09:45 am
Published on:
14 Feb 2020 01:00 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।