
ईरान का अमेरिकी युद्धपोत पर हमला (AI जेनरेटेड)
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। ओमान में अब कुछ दिनों बाद बैठक होगी। दोनों देशों के बीच जुबानी हमले भी तेज हैं। ईरान ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह झुकने वालों में से नहीं है। इसी बीच ईरान ने एक AI जेनरेटेड वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरानी हमले को दिखाया गया है।
दो मिनट के इस वीडियो में ईरानी ड्रोन मीडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर जोरदार हमला बोलते हैं। साथ ही, कैरियर पर कई ईरानी मिसाइलें गिरती हैं। इससे अमेरिकी युद्धपोत तबाह हो जाता है। वहीं, ईरानी हमले के समय अमेरिकी सैनिकों में अफरातफरी का माहौल कायम हो जाता है।
वीडियो में ईरानी नौसैनिक जहाज अमेरिकी युद्धपोतों को चारों तरफ से घेर लेते हैं। ड्रोन अमेरिकी युद्धपोतों से टकराता है। ईरानी पनडुब्बियां भी युद्धपोतों पर हमले करती हैं। हमले के अंत में अमेरिकी सैनिकों को ईरानी सैनिकों द्वारा गिरफ्तार करते हुए भी दिखाया गया है। ईरान यह साफ कर चुका है कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने से नहीं चूकेगा। इस युद्ध में पूरा अरब वर्ल्ड जल उठेगा।
इधर, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब खामेनेई एक बेहद अहम सैन्य कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अली खामनेई साल 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर बने थे। इसके बाद से वह हर साल इस कार्यक्रम में शामिल होते आए थे। कोरोना काल के दौरान भी खामनेई ने यह परंपरा बरकरार रखी।
Published on:
09 Feb 2026 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
