7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यह बहुत दुखद है और यही सच है’…बिल गेट्स के रूसी लड़कियों से संबंध पर पूर्व पत्नी मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी

एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासों में बिल गेट्स से जुड़े आरोपों पर उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स का बयान सामने आया है। मेलिंडा ने कहा कि इन खबरों को पढ़कर उन्हें गहरी उदासी महसूस होती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 04, 2026

Bill Gates and his ex-wife Melinda Gates

बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स (फोटो- वॉशिंगटन पोस्ट)

एपस्टीन फाइल्स के खुलासों ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा रखा है। विश्व की बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम इस स्कैंडल में सामने आए है जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स भी उन्हीं फेमस लोगों में शामिल है जिनके नाम इस सैक्स स्कैंडल में सामने आए है। हाल ही में बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स का नाम भी इन मामलों में सामने आया था जिसके बाद अब मेलिंडा ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बिल गेट्स को यौन संक्रमण होने का दावा

अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार देर रात एपस्टीन जांच से जुड़े नए दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इनमें 30 लाख (3 मिलियन) से ज़्यादा पन्नों के डॉक्यूमेंट्स और 2,000 से अधिक वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें शामिल थी। इसी दौरान जारी एक ईमेल में यह दावा किया गया था कि रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाने के चलते बिल गेट्स को यौन संक्रमण हो गया था। इसे अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा से छिपाने के लिए बिल गेट्स ने उन्हें दवाइयां देने की भी योजना बनाई थी। हालांकि बाद में बिल गेट्स के के प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

मेलिंडा ने इंटरव्यू के दौरान दी प्रतिक्रिया

अब मेलिंडा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर अपनी राय दी है। इन ईमेल्स के बारे में सवाल किए जाने पर मेलिंडा ने कहा कि इन खबरों को पढ़कर उन्हें गहरी उदासी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि यह उदासी केवल उनके निजी जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन युवा लड़कियों के लिए भी है, जिनके साथ एपस्टीन के नेटवर्क में कथित तौर पर गलत हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें अपनी शादी और बाद में फाउंडेशन छोड़ने का फैसला बेहद कठिन परिस्थितियों में लेना पड़ा। उन्होंने कहा, मैंने अपनी शादी तोड़ दी। मुझे अपनी शादी तोड़नी ही थी। मैं अपनी शादी से बाहर निकलना चाहती थी। मुझे महसूस हुआ कि अंत में मुझे इस रिश्ते की नींव को छोड़ना ही होगा। इसलिए यह बस दुखद है। यही सच है।

एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

मेलिंडा के इस इंटरव्यू का वीडियो सामने आने के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क की इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। मस्क ने इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए सिर्फ एक शब्द Wow लिखा। उनका यह छोटा सा रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया। कई यूजर्स ने इसे हैरानी, सहानुभूति या तंज के तौर पर देखा। मस्क की प्रतिक्रिया ने इस संवेदनशील मामले को टेक और बिजनेस जगत से जोड़ते हुए बहस को और व्यापक बना दिया।