12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नील नदी में डूबी नाव, सूडान में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 21

सूडान में नील नदी में यात्रियों से भरी नाव के डूबने से हाहाकार मच गया है। इस हादसे में 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 12, 2026

Ferry sinks in Sudan

Ferry sinks in Sudan (Representational Photo)

दुनियाभर में अक्सर ही यात्रियों से भरी नावों के डूबने के मामले सामने आते हैं। हर साल इस वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला अब सूडान (Sudan) में सामने आया है। बुधवार की शाम को सूडान में उत्तरी नील नदी प्रांत में यात्रियों से भरी एक नाव के नील नदी (Nile River) में डूबने से हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि नाव में बच्चों और महिलाओं समेत 30-35 यात्री सवार थे।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 21

सूडान में नील नदी में नाव के डूबने की वजह से पहले 15 लोगों के मरने की खबर आई थी। अब मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21 पहुंच गया है। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने इस बारे में जानकारी दी। सभी 21 मृतकों के शव बरामद हो चुके हैं। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने आशंका जताई है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

6 लोगों की बचाई गई जान

सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों की जान बचाई है। हालांकि अभी भी कई लोग लापता हैं और रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए राजधानी खार्तूम (Khartoum) से रेस्क्यू टीम भेजी गई है।