AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

गुजरात के एक छात्र ने यूक्रेन से एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने लोगों से अनुरोध किया है कि वह किसी भी हालत में रूसी सेना में शामिल न हों। वह स्टूडेंट वीजा पर पढ़ाई करने रूस गया था।
छात्र ने बताया कि यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद उसे एक झूठे दर्ज केस में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद, छात्र को जबरन रूसी सेना में काम करने के लिए दबाव बनाया गया।
छात्र का नाम साहिल मोहम्मद हुसैन बताया जा रहा है। वह फिलहाल यूक्रेन में है, जहां यूक्रेनी सेना ने उसे पकड़े जाने के बाद बंधक बनाया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने साहिल का वीडियो शेयर किया है।
साहिल गुजरात के मोरबी का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो में उसने भारत सरकार से उसे घर वापस लाने में मदद करने की अपील की है। उसने बताया कि वह रूस में पढ़ाई के साथ-साथ एक कूरियर फर्म में पार्ट टाइम जॉब कर रहा था।
साहिल ने आरोप लगाया कि रूस में पुलिस ने उसे झूठे ड्रग्स केस में फंसाया। इसके बाद, उससे यह कहा गया कि अगर वह रूसी सेना में काम करेगा तो केस खत्म कर दिया जाएगा।
वीडियो में साहिल ने यह भी कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुछ ही दिनों पहले भारत आए थे। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी सुरक्षित घर वापसी के लिए पुतिन से बात करें।
वहीं, एक अन्य वीडियो में साहिल ने कहा कि उसने झूठे ड्रग्स केस से छुटकारा पाने के लिए रूस की बात मान ली थी उसने यह भी बताया कि उसे 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद उसे यूक्रेन सेना के साथ लड़ने के लिए भेज दिया गया।
हुसैन ने बताया कि फ्रंटलाइन पर पहुंचने के बाद उसने यूक्रेनी सेना के सामने सरेंडर कर दिया। यूक्रेनी सेना ने ये वीडियो गुजरात में उनकी मां को भेजे हैं। साथ ही उनसे भारतीयों को रूसी सेना में शामिल होने के धोखे के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा है।
साहिल की मां ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की है। अगली सुनवाई फरवरी में है।
उधर, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 5 दिसंबर को कहा था कि भारत अपने उन नागरिकों की रिहाई के लिए गंभीरता से काम कर रहा है जो रूसी सशस्त्र बलों में शामिल हो गए हैं, साथ ही आगे की भर्ती को रोकने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इस आक्रमण को व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को डिमिलिट्रीज और डीनाजिफाई करने के लिए एक विशेष सैन्य अभियान बताया था। इस हमले के बाद, यूक्रेन ने मार्शल लॉ घोषित कर दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Dec 2025 07:46 am
Published on:
22 Dec 2025 07:45 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।