Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

भारत की दिवाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता, जानिए इसकी वजह

Deepavali UNESCO: दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान मिली है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
भारत

Dec 10, 2025

Deepavali UNESCO: भारत का प्रमुख त्योहार दिवाली अब यूनेस्को (Deepavali UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल हो गया है। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है, क्योंकि अब दिवाली को एक वैश्विक पहचान मिल गई है। जो संस्कृति और विरासत(Intangible Cultural Heritage India) के संरक्षण में अग्रणी इस सम्मान का यूनेस्को ने खुद ऐलान किया है । यूनेस्को ने ट्वीट कर के बताया, "अमूर्त विरासत सूची में नया शिलालेख: दीपावली, भारत। बधाई!"

भारत और दुनिया भर के लोग रोमांचित हैं : मोदी

यूनेस्को की ओर से इस घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने "X" पर ट्वीट कर कहा, "हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और लोकाचार से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धार्मिकता का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली शामिल होने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता और भी बढ़ जाएगी।

भारत का स्वागत और नई जिम्मेदारी

दीपावली को इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल करने के निर्णय पर भारत ने खुशी और गर्व का इज़हार किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह एक अहम कदम है, जो न केवल भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर सम्मानित करता है, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी देता है। शेखावत ने कहा कि यह उत्सव भारतीयों के लिए भावनात्मक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और यह पीढ़ियों से चलता आ रहा है। उनका कहना था कि इस मान्यता के साथ यह जिम्मेदारी भी है कि हम सयह तय करें कि दीपावली एक जीवंत सांस्कृतिक विरासत बनी रहे।

दीपावली: भारत का सबसे प्रिय त्योहार

दीपावली भारत में सबसे बड़े और सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार मुख्य रूप से हिंदू धर्म के अनुयायी मनाते है, हालांकि अन्य धर्मों के लोग भी इसे अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। दीपावली का अर्थ होता है 'दीपों की पंक्ति' (row of lights), और यह अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। दीपावली के दिन, लोग घरों को साफ करते हैं, दीयों और मोमबत्तियों से सजाते हैं, और अपनों के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हैं।

दुनिया भर में दीपावली का प्रभाव

यूनेस्को की सूची में दीपावली का स्थान भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के उन देशों के लिए गर्व का कारण है, जो इस त्योहार को मनाते हैं। भारत में दीपावली के दिन त्योहार की रंगीनी और उल्लास हर गली-गली में दिखता है। वहीं, दुनिया के कई देशों में भी भारतीय समुदाय दीपावली मनाते हैं, जिससे यह त्योहार एक वैश्विक घटना बन चुका है। दीपावली का सांस्कृतिक महत्व केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया भर के कई समुदायों के बीच भाईचारे और एकता का प्रतीक बन गया है।

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची और अन्य देशों की विरासत

यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में अब केवल भारत का दिवाली त्योहाार ही शामिल नहीं हुआ है, बल्कि कई अन्य देशों के सांस्कृतिक प्रतीकों को भी सम्मानित किया गया है। उदाहरण के लिए, आइसलैंड की स्विमिंग पूल संस्कृति, हैती के कॉम्पस संगीत, और मिस्र का कोशरी व्यंजन भी इस सूची में शामिल किए गए हैं। यह सूची दुनिया भर की उन सांस्कृतिक धरोहरों को मान्यता देती है जो मानवता की धरोहर का हिस्सा हैं, और जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित किया जाना चाहिए।

भारत की भूमिका और आगामी सत्र

भारत इस समय अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और इसके लिए भारत 2025 में यूनेस्को के सत्र की मेज़बानी करेगा। भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। इससे भारत को अपनी सांस्कृतिक धरोहर और भी मजबूत तरीके से वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

भारत की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिली

बहरहाल, यूनेस्को की ओर से दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिली है। यह सम्मान न केवल दीपावली के महत्व को प्रमाणित करता है, बल्कि भारतीय संस्कृति की समृद्धि और विविधता को भी विश्व स्तर पर स्थापित करता है। अब यह जिम्मेदारी भारत की है कि वह इस धरोहर को अगली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखे और दुनिया भर में इसे मनाने की परंपरा बनाए रखे।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar