10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब रूस और ईरान से नहीं वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब से रूस और ईरान की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता पहले ही हो चुका है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 01, 2026

Trump

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- एएनआई)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। भारत और रूस के तेल समझौते पर भी वह अक्सर बयानबाजी करते नजर आते है। लेकिन भारत सरकार हर बार उनके दावों को खारिज कर देती है। लेकिन इसके बावजूद ट्रंप फिर से ऐसे दावे करने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर ट्रंप ने भारत के तेल आयात को लेकर एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि भारत अब से रूस और ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हमने डील तय कर ली है - ट्रंप

भारत और अमेरिका के बीच रूसी तेल के आयात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। इसी के चलते ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ भी लगा दिया था। इसके बाद से कई मौकों पर ट्रंप ये दावा कर चुके हैं कि भारत रूसी तेल आयात बंद कर देगा। लेकिन उनके यह दावे हमेशा झूठे साबित हुए। शनिवार को भी मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत अब रूस और ईरान से नहीं बल्कि वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। ट्रंप ने कहा कि हमने यह डील पहले ही कर ली है, यानी उस डील का कॉन्सेप्ट तय हो चुका है।

चीन का भी किया जिक्र

खबरों की मानें तो एक दिन पहले ही अमेरिका ने भारत के सामने वेनेजुएला से तेल खरीदने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन क्या भारत ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया या नहीं यह अभी सामने नहीं आया है। भारत की प्रतिक्रिया आने से पहले ही ट्रंप ने यह दावा कर दिया है कि भारत और उनकी डील हो गई है। इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन को भी इसी तरह से वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए अमेरिका के साथ डील करने का मौका मिलेगा।

पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका समझौते पर दिया बयान

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बात करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि बहुत जल्द इससे जुड़ी अच्छी खबर सामने आ सकती है। हमारी बातचीत बहुत अच्छी चल रही है और हम समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। बता दें कि वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से अमेरिका ने वेनेजुएला के संसाधनों पर नियंत्रण हो गया है।