Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

जापान में फिर शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट, जानें कितनी है क्षमता

जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट में 33 रिएक्टरों को तकनीकी रूप से फिर से शुरू करने के योग्य माना गया। इसमें से 14 को शुरू किया भी जा चुका है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
nuclear plant
जापान ने 2011 में आई सुनामी के बाद देश के सभी 54 न्यूक्लियर रिएक्टर बंद कर दिए थे ( प्रतीकात्मक फोटो- ANI)

जापान दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को फिर से शुरू करने जा रहा है। जापान ने 2011 में आई सुनामी के बाद देश के सभी 54 न्यूक्लियर रिएक्टर बंद कर दिए थे। क्योंकि फुकुशिमा डाइची न्यूक्लियर पावर प्लांट का रिएक्टर सुनामी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण रेडिएशन भी फैल गया था। यह प्लांट टोक्यो से 220 किलोमीटर दूर स्थित काशीवाजाकी-कारिवा में है। जापान की नाइगाटा असेंबली में इसे शुरू करने केा लेकर विश्वास प्रस्ताव पास कर दिया है।

33 रिएक्टर दोबारा शुरू करने के योग्य माने गए

फुकुशिमा हादसे के बाद जापान के सभी न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद कर दिए गए थे। इससे जापान को अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए जैविक ईधन से बिजली उत्पादन के लिए निर्भर होना पड़ा। वहीं हाल में बंद किए गए रिएक्टरों को फिर शुरू करने की पहल हुई। इस दौरान 33 रिएक्टरों को तकनीकी रूप से फिर से शुरू करने के योग्य माना गया। इसमें से 14 को शुरू किया भी जा चुका है। फुकुशिमा पावर प्लांट को टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी संचालित करती है।

फैक्ट फाइल

  • 54- न्यूक्लियर रिएक्टर पूरे जापान में
  • 7- न्यूक्लियर रिएक्टर फुकुशिमा पावर प्लांट में
  • 4696- मेगावॉट फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट की बिजली उत्पादन क्षमता
  • 14- न्यूक्लियर रिएक्टर को जापान ने हाल में रिस्टार्ट किया है
  • 4,696 मेगावॉट पावर जेनरेशन क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट
  • 2011 में सुनामी से हुआ था क्षतिग्रस्त, चेर्नोबेल के बाद दूसरा सबसे बड़ा परमाणु हादसा

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा परमाणु हादसा

  • 11 मार्च 2011 को आई सुनामी में फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट क्षतिग्रस्त हुआ।
  • हादसे के कारण रेडिएशन फैलने लगा। जमीन, हवा और समुद्र के पानी में लगातार रेडिएशन फैला।
  • प्लांट के 20 किलोमीटर के दायरे को खाली कराया गया, 27 हजार परिवारों यानी करीब डेढ़ लाख लोगों को घर छोडऩा पड़ा।
  • हादसे के दौरान 16 कर्मचारी घायल हुए और संयंत्र को स्थिर करने के प्रयास में लगे दर्जनों कर्मचारी रेएिडशन की चपेट में आए।
  • हादसे के बाद प्लांट के सभी रिएक्टर बंद करने पड़े इनके पूरी तरह से ठंडा होने में ही छह महीने से ज्यादा समय लग गया।
  • 1986 में यूक्रेन के चेर्नोबेल में हुए परमाणु हादसे के बाद इसे दूसरा सबसे बड़ा हादसा माना गया।
  • हादसे के बाद परमाणु कचरे, ईंधन की छड़ों और 10 लाख टन रेडियोधर्मी पानी रखा है। जिसे हटाने में कई साल लग सकते हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar