5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई, 216 बलूच उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट

Pakistan Military Big Action: पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में बड़ी कार्रवाई करते हुए बलूच उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 05, 2026

Pakistan soldiers

Pakistan soldiers (Photo - ANI)

बलूचिस्तान (Balochistan) में पिछले काफी समय से अस्थिरता फैली हुई है और स्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। लंबे समय से बलूचिस्तान को पाकिस्तान (Pakistan) से आज़ाद करने की मांग उठाई जा रही है और ऐसे में बलूच उग्रवादी अक्सर ही पाकिस्तानी सेना और पुलिस को भी निशाना बनाते हैं। कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army - BLA) ने प्रांत में कई जगह हमले करते हुए बैंक, जेल, पुलिस स्टेशन और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिनमें कई सैनिक और नागरिक मारे गए। ऐसे में अब पाकिस्तानी सेना ने भी बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई की है।

216 बलूच उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में बड़े लेवल पर सैन्य कार्रवाई की। जगह-जगह छापेमारी की और इस दौरान 216 उग्रवादियों को मौत के घात उतार दिया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने आज इस बारे में जानकारी दी।

सैन्य कार्रवाई हुई खत्म

इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई अब खत्म हो गई है। उनके अनुसार बलूचिस्तान में अब स्थिति पूरी तरह से काबू में है और सेना को अपनी कार्रवाई में सफलता मिली है। बलूच उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाकिस्तानी सेना ने प्रांत में हेलीकॉप्टर्स और ड्रोन्स भी तैनात किए जिसका उद्देश्य बलूचिस्तान में स्थिति को काबू में लाना था।