AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

दुनिया में कई कई देशों में चाइल्ड बर्थ रेट (बच्चे पैदा करने की दर) में काफी कमी देखने को मिल रही है। महंगाई की वजह से युवाओं का शादी से दूर भागना इसकी मुख्य वजह है। कई देशों में यह एक बड़ी समस्या है, जिनमें चीन (China) भी शामिल है। लंबे समय तक जनसंख्या के मामले में चीन सबसे आगे था, लेकिन अब इस मामले में चीन पिछड़ गया है और भारत उससे आगे निकल गया है। चीन में विवाह दर और बच्चे पैदा करने की दर में आई कमी चिंतनीय है। 2024 में चीन में सिर्फ 61 लाख विवाह रजिस्टर्ड हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 77 लाख थी। वहीं 2024 में चीन में 95.4 लाख बच्चों का जन्म हुआ। चीन में लिंग अनुपात भी बढ़ रहा है, जिससे पुरुषों के लिए विवाह योग्य महिलाओं की कमी हो रही है। इस वजह से अब एक नई समस्या पैदा हो गई है।
चीन में महंगाई, करियर पर फोकस जैसी बातों के चलते कई महिलाएं विवाह और बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं। इस वजह से देश के कई इलाकों में पुरुषों के लिए विवाह योग्य महिलाओं की कमी देखने को मिल रही है, जिससे बच्चों की जन्म दर में भी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में कई इलाकों में चीन के पुरुष विवाह के लिए और बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं को खरीद रहे हैं।
चीन में लोग महिलाओं की तस्करी के लिए 2 से 11 लाख तक खर्च कर रहे हैं। महिलाओं की तस्करी में म्यांमार, वियतनाम और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों की कई गरीब महिलाएं शिकार बन रही हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय छात्र गिरफ्तार, हमास के समर्थन में प्रोपेगैंडा में शामिल होने का आरोप
चीन में तस्करी करके महिलाओं को लाना और अवैध तरीके से विवाह करने के मामलों को कम करने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय कार्रवाई कर रही है। हालांकि अवैध विवाह एजेंसियों और बिचौलियों पर इसका कोई खास असर नहीं हो रहा है और अभी भी चीन में इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी शिक्षा विभाग पर लगेगा ताला, ट्रंप के आदेश से बंद होगा 46 साल पुराना डिपार्टमेंट
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
21 May 2025 04:03 pm
Published on:
21 Mar 2025 12:11 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।