
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई
Tariq Rahman's statement on India: बांग्लादेश में करीब डेढ़ साल के अराजक माहौल के बाद हुए 13वें आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कट्टरपंथी व पाकिस्तान परस्त जमात-ए-इस्लामी को निर्णायक मात देकर दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल कर लिया। चुनाव में बीएनपी का नेतृत्व करने वाले उसके कार्यकारी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र तारिक रहमान ढाका में दो सीटों पर चुनाव जीत गए और शनिवार को देश के अगले प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
रहमान के पीएम बनने के बाद भारत को उम्मीद है कि बांग्लादेश फिर से अच्छे पड़ोसी की भूमिका निभाएगा और हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों के जान-माल व मंदिर-संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। नई दिल्ली चाहेगा कि बांग्लादेश भारत विरोध (खासकर पाकिस्तान) का औजार न बने और अपनी धरती से कोई ऐसी गतिविधि न होने दे जो भारत के हितों के खिलाफ हो। छात्र आंदोलन के बहाने
कट्टरपंथियों के उभार और पूर्व पीएम शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के दौर में हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर जमकर अत्याचार हुए। हिंसा में करीब दो दर्जन से अधिक हिंदुओं की नृशंस हत्या की गई और मंदिर, मकान व सांस्कृतिक स्थल जलाए गए। यूनुस सरकार ने न केवल भारत से शत्रुता जैसा व्यवहार किया बल्कि चीन व पाकिस्तान से इतनी तेजी से संबंध बनाए जो खुद बांग्लादेश के राष्ट्रीय हितों के अनुकूल नहीं थे और नई दिल्ली-ढाका संबंधों के लिए तो बिलकुल भी नहीं।
अंतिम परिणाम
कुल सीटें- 300
चुनाव हुए - 299
बीएनपी - 216
जमात-ए-इस्लामी- 76 (NCP व अन्य गठबंधन दलों सहित)
अन्य - 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह एक्स पोस्ट के जरिए और दोपहर में रहमान को फोन कर जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने रहमान को बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। साथ ही गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध वाले दो करीबी पड़ोसी देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की। मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।
तारिक रहमान ने बधाई संदेश के जवाब में पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आपसी सम्मान और समानता के आधार पर पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बीएनपी के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश के भारत से संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
14 Feb 2026 07:13 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)