15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, ट्रेन एक्सीडेंट में 40 लोगों की मौत के बाद स्पैनिश सरकार ने की घोषणा

Three Day Mourning Announced: दो दिन पहले हुए भीषण ट्रेन एक्सीडेंट की वजह से स्पेन में 40 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस वजह से अब देश में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Train accident in Spain

Train accident in Spain (Photo - Washington Post)

स्पेन (Spain) में कोर्डोबा (Córdoba) प्रांत के पास एडमुज़ (Adamuz) शहर के पास रविवार की रात को दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। इस भीषण ट्रेन एक्सीडेंट में 40 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब 292 लोग इस हादसे में घायल हो गए। कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कई लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन करीब 48 घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। 2013 के बाद स्पेन में यह सबसे बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट था।

3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ (Pedro Sánchez) ने इस ट्रेन एक्सीडेंट का शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। इसके साथ ही सांचेज़ ने देश में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। वह अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द करते हुए ट्रेन एक्सीडेंट के घटनास्थल पर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए इस बात की घोषणा की।

किस वजह से हुआ एक्सीडेंट?

जानकारी के अनुसार एक हाई-स्पीड ट्रेन मालागा (Malaga) से मैड्रिड (Madrid) जा रही थी। रास्ते में वो सीधे ट्रैक पर पटरी से उतर गई, जिसके बाद मैड्रिड से ह्यूएलवा (Huelva) जा रही दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई और इसी वजह से एक्सीडेंट हुआ। दोनों ट्रेनों की रफ्तार बहुत तेज़ थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेन के डिब्बे 4 मीटर नीचे ढलान पर गिर गए। मामले की जांच जारी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!