5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 05, 2026

‘हमारी डील होगी क्योंकि मुझे आपके पीएम बहुत पसंद है’ टैरिफ की धमकी के बीच ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होने का भरोसा जताया। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने भारत पर अमेरिका के साथ वर्षों तक असमान व्यापार व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

Indian Prime Minister Narendra Modi with US President Donald Trump

Indian Prime Minister Narendra Modi with US President Donald Trump

भारत और अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो जाएगा क्योंकि उनके प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत समेत 54 देशों पर अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को एक बार फिर वैश्विक चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

अमेरिका के साथ असमान व्यापार करने का आरोप लगाया

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारी डील होगी क्योंकि मुझे आपके पीएम बहुत पसंद हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारे संबंध मजबूत हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने भारत पर अमेरिका के साथ वर्षों तक असमान व्यापार व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाता रहा जबकि भारतीय कंपनियों को अमेरिकी बाजार में अपेक्षाकृत आसान पहुंच मिली। उन्होंने दावा किया कि अब उनकी नीतियों के कारण स्थिति बदल रही है और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अधिक लाभ कमा रहा है। ट्रंप के इस बयान को दोनों देशों के बीच जारी व्यापार वार्ता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आया था भारत

हाल ही में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आया था जहां अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत हुई। भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि वार्ता सहयोग और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ी। दोनों देशों ने आर्थिक संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बावजूद अमेरिका ने भारत, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस समेत कई देशों पर अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। अमेरिका का दावा है कि इन देशों से आने वाले कुछ उत्पाद कथित तौर पर फोर्स्ड लेबर से जुड़े हो सकते हैं। इस फैसले से वैश्विक व्यापार बाजार में चिंता बढ़ गई है और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर भी इसका असर पड़ सकता है।

हार्ले-डेविडसन का मुद्दा भी उठाया

ट्रंप ने बातचीत में अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में पहले मोटरसाइकिल पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाता था, जिससे कंपनी के लिए वहां कारोबार करना मुश्किल हो गया था। ट्रंप ने कहा कि मजबूरी में कंपनी को भारत में अपने प्लांट लगाने पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मोटरसाइकिल कंपनियों को अमेरिका में ऐसी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ा। ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक असंतुलन को खत्म करने की जरूरत दोहराते हुए संकेत दिया कि अमेरिका अब अपने आर्थिक हितों को प्राथमिकता देगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें