Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

जलवायु परिवर्तन का असर: गहरे समुद्र के ज़ॉम्बी वर्म गायब, समुद्री पारिस्थितिक तंत्र पर खतरा

गहरे समुद्र में जॉम्बी वर्म (Osedax) गायब हो गए हैं, जिसने वैज्ञानिकों में गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Zombie Worm
Zombie Worm -(Photo Credit- AI Generated Image)

ब्रिटिश कोलंबिया। एक बेहद समुद्री जीव के अचानक गायब हो जाने से वैज्ञानिक चिंता में आ गए हैं। इस जीव का नाम है-जॉम्बी वर्म, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ओसेडैक्स (Osedax) या बोन डिवॉरर कहा जाता है। कनाडा के वैज्ञानिक फाबियो डी लियो और उनकी टीम ने पिछले 10 सालों तक ब्रिटिश कोलंबिया के तट के पास गहरे समुद्र में एक अनोखा प्रयोग किया।

उन्होंने समुद्र की तलहटी में हंपबैक व्हेल की हड्डियां रखीं। देखा कि जॉम्बी वर्म (Zombie worms) सबसे पहले इन पर बस जाते हैं। हैरानी की बात यह रही कि 10 साल में एक भी जॉम्बी वर्म नहीं मिला। वैज्ञानिकों के लिए इनका न मिलना बहुत गंभीर संकेत है। डी लियो का कहना है कि इसका कारण समुद्र में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसे क्षेत्र बढ़ते जा रहे हैं।

पूरा समुद्री जीवन हो जाएगा प्रभावित

जब कोई व्हेल मरती है और समुद्र की गहराई में गिरती है, तो उसे व्हेल फॉल”कहा जाता है। मरी हुई व्हेल कई जीवों के लिए भोजन और घर का काम करती है। जॉम्बी वर्म हड्डियों को तोड़कर दूसरे जीवों के लिए रास्ता बनाते हैं। अगर ये नहीं होंगे, तो पूरा समुद्री जीवन चक्र प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसे हालात बने रहे, तो कई समुद्री प्रजातियां पूरी तरह खत्म हो सकती हैं। यह शोध दिखाता है कि जलवायु परिवर्तन का असर समुद्र की गहराइयों में भी हो रहा है।

बेहद अजीब किस्म का जीव

जॉम्बी वर्म बेहद अजीब जीव होते हैं। इनके पास न तो मुंह होता है, न पेट और न ही पाचन तंत्र। फिर भी ये जिंदा रहते हैं क्योंकि ये व्हेल की हड्डियों में जड़ जैसी संरचना बनाकर घुस जाते हैं। इन जड़ों में मौजूद सूक्ष्म जीव हड्डियों से पोषक तत्व निकालते हैं, जिससे जॉम्बी वर्म को खाना मिलता है। ये खबर कहां मिलेगी

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar