6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

40 हिंदू परिवारों पर भारी दबंग परिवार, गोश्त खाकर हड्डी फेंकने का आरोप, गिरफ्तार, घर पर भी कब्जा

40 Hindu families put up posters to sell their homes. आगरा में दबंग से परेशान 40 परिवारों ने मकान बेचने का पोस्टर चस्पा कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
घटना की जानकारी देते पीड़ित, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

40 Hindu families put up posters to sell their homes: आगरा में दबंग परिवार से परेशान होकर 40 हिंदू परिवारों ने घर बेचने का पोस्टर लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके घरों पर गोश्त खाने के बाद हड्डियां फेंकी जाती हैं, महिलाओं पर छींटाकशी और गाली-गलौच किया जाता है। शिकायत करने पर मारपीट की जाती है। जिससे परेशान होकर परिवारों ने अपने घर में "मकान बेचना है" का पोस्टर लगा दिया। इस संबंध में एसीपी छत्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है।

क्षेत्रीय पार्षद के साथ भी कर चुका है मारपीट

उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला भगवान नगर उस समय चर्चा में आ गया। जब मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने अपने घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगा दिया। क्षेत्रीय पार्षद हरिओम बाबा अग्रवाल ने बताया कि शहजाद और शनि के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें हो चुकी हैं। उसके साथ भी मारपीट की गई है लेकिन पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं की‌। जिसकी वजह से यहां रहने वाले मकान बेचकर पलायन करना चाहते हैं।

कार्यक्रम वाले घर में घुसकर की मारपीट

गोविंद प्रसाद गर्ग ने बताया कि उनके घर में बीते 2 फरवरी को कार्यक्रम था। इस दौरान शनि ने गाड़ी निकालने को लेकर विवाद किया और घर में घुसकर जबरन मारपीट की। उसने उनके गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। जिससे उनका गला भी कट गया। प्रीति अग्रवाल ने भी इसी प्रकार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सनी गाली गलौज और अभद्रता करता है। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने लगता है।

क्या कहते हैं सनी का मकान मालिक?

इस संबंध में मकान मालिक जाहिद खान ने बताया कि उनके पापा ने इन लोगों को मकान रहने के लिए दिया था। कहा गया था जब व्यवस्था हो जाए तो छोड़ देना, लेकिन अब ये लोग मकान नहीं छोड़ रहे हैं। शहजाद उनकी बुआ का लड़का है। वह चाहते हैं कि शहजाद उनका मकान छोड़कर जाएं। यहां पर उनका बचपन बीता है, लेकिन कभी इस तरह की लड़ाई नहीं हुई है। मकान खाली करने के लिए कहो तो बहाना बनाता है। ‌

क्या कहते हैं एसीपी छत्ता?

एसीपी छत्ता ने बताया कि सनी पुत्र शहजाद ने गोविंद प्रसाद गर्ग के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। मिली तहरीर के आधार पर कमला नगर थाना में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करते हुए सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के विरोध में कुछ लोगों ने अपने मकान को बेचने का पोस्टर चस्पा किया था।

दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया गया

इस पर दोनों पक्षों को समझाया गया; अब दोनों पक्ष एक साथ रहने को राजी हैं। सनी और शहजाद जिस मकान में रहते हैं। उस मकान की असली मालिक सितारा देवी है। जिन लोगों ने अपने घर में पोस्टर चस्पा किए थे, उन सभी ने हटा लिए हैं। घटना को लेकर पुलिस सतर्क है।