9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाम से मिलेगी राहत: 25 करोड़ की लागत से बनेगा शानदार बाईपास, शासन ने पहली किस्त की मंजूर

Barhan Bypass : आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन में ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। 25 करोड़ की लागत से 4 किमी लंबा बाईपास बनेगा। शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Ravendra Mishra

Jan 31, 2026

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के बरहन में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत ,फोटो सोर्स - GPT

Barhan Bypass : आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से बरहन की संकरी गलियों और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने बरहन में करीब 4 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण की पूरी तैयारी कर ली है।

करोड़ों की लागत से बनेगा बाईपास

इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 25 करोड़ रुपये की होगी। सरकार ने काम की गंभीरता को देखते हुए पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए 8.89 करोड़ रुपये की राशि भी जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए उत्तर प्रदेश शासन की लोक लेखा समिति ने ना केवल प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है ,बल्कि अगले 5 सालों तक इसके रखरखाव और देखरेख के लिए भी बजट का इंतजाम पक्का कर दिया है।

बड़े वाहनों को गुजरने होगी आसानी

इस बाईपास की मांग भी काफी समय से उठ रही थी। प्रस्तावित बाईपास की चौड़ाई 7 मीटर रखी जाएगी, जिससे बड़े वाहनों को गुजरने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह नया रास्ता एत्मादपुर- बरहन रोड पर स्थित नगला गोल से शुरू होकर आंवलखेड़ा के रास्ते सीधे जलेसर हाईवे में जोड़ा जाएगा।

आने-जाने के लिए खुलेंगे नए रास्ते

अभी ऐसे हालात हैं कि अगर किसी को आंवलखेड़ा या जलेसर जाना हो, तो उसे बरहन कस्बे की बहुत तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों से गुजरना पड़ता है, जिससे घंटों का समय बर्बाद हो जाता है। इस बाईपास के बन जाने से ना केवल राहगीरों का समय बचेगा, बल्कि बाईपास के किनारे बसे गांवों के लोगों के लिए भी आने-जाने के नए रास्ते खुलेंगे। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि इस सड़क के बनने से इलाके में विकास की गति तेज होगी और किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। शासन से बजट जारी होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि पीडब्ल्यूडी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा देगा।