
Ahmedabad: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी से पहले अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एयर की दिशा में तैयारी शुरू की है।शहर को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। “हॉटस्पॉट से हेल्थस्पॉट” की सोच के तहत एयर क्वालिटी मैनेजमेंट का एक प्रगतिशील मॉडल शहर में लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन देना है।मनपा ने वैज्ञानिक आधार पर शहर के नौ प्रमुख हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर इस प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इनमें पिराणा, राखियाल, रायखड़, बोपल, वटवा, एस.पी. स्टेडियम, चांदखेड़ा, मणिनगर और सी एंड डी वेस्ट कलेक्शन सेंटर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में विशेष मॉनीटरिंग के साथ टार्गेटेड एक्शन प्लान लागू किया गया है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण अधिक प्रभावी हो सके।16 ट्रक-माउंटेड मिस्ट मशीनें कार्यरत
मनपा के अनुसार शहर में 16 ट्रक-माउंटेड मिस्ट मशीनें कार्यरत की गई हैं, जिनमें से छह पिराणा डंपसाइट और आसपास के इलाकों में तैनात हैं। शेष 10 मशीनें प्रदूषित मार्गों पर नियमित रूप से काम कर रही हैं। इसके अलावा, 62 मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीनें सड़कों की धूल कम करने और पीएम स्तर घटाने के लिए सक्रिय हैं।
निर्माण क्षेत्र में प्रदूषण रोकने के लिए “गुड कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिसेज पॉलिसी” लागू की है। इसके तहत 20000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र वाले निर्माण स्थलों पर डस्ट सेंसर, एयर क्वालिटी डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। अब तक 140 साइटों पर डस्ट सेंसर लगाए जा चुके हैं। साथ ही, ग्रीन नेट, मिट्टी ढकने और बैरिकेडिंग जैसे उपाय भी जरूरी किए गए हैं।
सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 25 कलेक्शन सेंटर और 1000 टन प्रतिदिन (टीपीडी) क्षमता वाला प्रोसेसिंग प्लांट ग्यासपुर में चालू है। दिसंबर 2026 तक एक और 1000 टीपीडी क्षमता वाला प्लांट शुरू होगा।एएमटीएस की 1052बसें सीएनजीसार्वजनिक परिवहन में भी अहमदाबाद ने ग्रीन मॉडल अपनाया है। एएमटीएस की 1,250 बसों में से 1,052 सीएनजी और 198 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। शहर में 128 ईवी चार्जिंग स्टेशन और सोलर चार्जिंग सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। हरियाली बढ़ाने के लिए 303 गार्डन और 118 अर्बन फॉरेस्ट विकसित किए गए हैं।
Published on:
02 Feb 2026 10:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
