3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि का कर्ज निभाएं: स्वतंत्रदेवसिंह

अहमदाबाद. उत्तर भारतीय विकास मंच की ओर से वस्राल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देवसिंह ने कहा कि गुजरात में रहकर उत्तर प्रदेशवासियों ने मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने […]

less than 1 minute read
Google source verification
Uttar bhartiya vikash manch delegates feliciated to guest

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देवसिंह को सम्मानित करते हुए।

अहमदाबाद. उत्तर भारतीय विकास मंच की ओर से वस्राल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देवसिंह ने कहा कि गुजरात में रहकर उत्तर प्रदेशवासियों ने मेहनत और लगन से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने उपस्थित लोगों का उत्साहित करते हुए कहा कि गुजरात आपकी कर्मभूमि है और उत्तर प्रदेश जन्मभूमि। हर वर्ष में कम से कम एक बार जन्मभूमि भी आया जाया करें। कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि का कर्ज निभाएं।उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है और वहां लगातार विकास हो रहा है। राज्य में पर्यटन स्थल बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। समारोह के दौरान महंत अखिलेश्वरदास महाराज ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दीं और आर्शीवचन कहे।पूर्व गृहमंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा एवं गोरधन झड़फिया ने भी उत्तर प्रदेशवासियों को बधाई दी और वहां की यादों को ताजा किया। समारोह में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और गुजरात में बसे लोगों की भावनात्मक जुड़ाव को भी उजागर किया गया। आयोजन में भाग लेने वाले सभी अतिथियों ने उत्तर प्रदेश दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बापूनगर के विधायक दिनेशसिंह कुशवाह, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत मिश्रा, मुख्य आयकर आयुक्त अजय प्रताप सिंह, मेजर अभिषेक सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल बीके पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उत्तर भारतीय विकास मंच के अध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने बताया कि कला और संस्कृति को बनाए रखने के लिए मंच लगातार सात वर्षों से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन कर रहा है। समारोह में भोजपुरी गायक अमर रघुवंशी ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रिझाया।