7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मज में जलाराम तीर्थ मंदिर के दशाब्दि महोत्सव पर संत संगम

वडोदरा के अत्री महाराज ने कराया यज्ञ, संतों ने दिया आशीर्वाद आणंद. जिले के धर्मज में श्री जलाराम तीर्थ नवीन मंदिर के दशाब्दी महोत्सव पर संत संगम का आयोजन किया गया। वडोदरा के अत्री महाराज ने विधि-विधान सहित शास्त्रोक्त यज्ञ कराया।इस महोत्सव को स्थायी स्मृति बनाने के लिए क्षेत्र के अन्य संप्रदायों के संतों को […]

less than 1 minute read
Google source verification

वडोदरा के अत्री महाराज ने कराया यज्ञ, संतों ने दिया आशीर्वाद

आणंद. जिले के धर्मज में श्री जलाराम तीर्थ नवीन मंदिर के दशाब्दी महोत्सव पर संत संगम का आयोजन किया गया। वडोदरा के अत्री महाराज ने विधि-विधान सहित शास्त्रोक्त यज्ञ कराया।इस महोत्सव को स्थायी स्मृति बनाने के लिए क्षेत्र के अन्य संप्रदायों के संतों को भी आमंत्रित किया गया। धर्मज के मूल निवासी संतों में हरिधाम सोखड़ा के गादीपति प्रेमस्वरूप स्वामी, बीएपीएस चरोतार प्रदेश के मुख्य संत भगवतचरण दास, गुणातीत ज्योत से नीनाबेन एवं दक्षाबेन विशेष रूप से उपिस्थत रहे।
इस अवसर पर बोचासण मंदिर के कोठारी वेदज्ञ स्वामी, वैष्णवाचार्य गोस्वामी संदीपकुमार महोदय, श्री संतराम मंदिर करमसद से मोरारदास, सोखड़ा से त्यागवल्लभ स्वामी तथा बीएपीएस और गुणातीत ज्योत संप्रदाय के अन्य संतों ने उपिस्थत रहकर आशीर्वाद प्रदान किया।
वित्त राज्यमंत्री कमलेश पटेल तथा पूर्व विधायक निरंजन पटेल ने इस अवसर पर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बीएपीएस सत्संग मंडल धर्मज, आत्मीय सत्संग मंडल धर्मज तथा गांव एवं आसपास के गांवों के भक्त भी उपस्थित रहे। महिला भजन मंडल नेे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया।
गौरतलब है कि धर्मज गांव से विभिन्न संप्रदायों में 19 संत और 2 साध्वी हुई। इनमें बीएपीएस में 11, अनुपम मिशन में 3, श्री स्वामीनारायण वडताल में 2, श्री हरिधाम सोखड़ा में 1, श्री स्वामीनारायण मंदिर समढियाली में 1, जैन संप्रदाय में 1 संत और श्री गुणातीत ज्योत में 2 साध्वी शामिल हैं। इनमें से कुछ ब्रह्मलीन हो चुके हैं, कुछ विदेश के मंदिरों में स्थायी रूप से हैं।