
फोटो-पत्रिका
अजमेर। राज्य सरकार को आरएएस-2024 के तहत 1096 प्रशासनिक-अधीनस्थ अधिकारी मार्च-अप्रेल या इसके बाद मिलेंगे। 2461 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होते ही परिणाम जारी किया जाएगा।
आयोग विभिन्न भर्तियों के अलावा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित आरएएस भर्ती कराता है। साल 2024 की आरएएस और अधीनस्थ सेवा भर्ती प्रक्रिया जारी है। पिछले साल फरवरी में प्रारंभिक और जून में मेंस परीक्षा कराने के बाद अब आयोग अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करा रहा है।
वैसे साल 2010-11 की भर्ती को छोड़कर कोई भी एक साल की अवधि में पूरी नहीं हुई है। हालांकि 2023 और 2024 की परीक्षा तिथियों और कार्यक्रम में आरपीएससी ने कोई बदलाव नहीं किया।
2010-11 की आरएएस भर्ती रेकार्ड एक साल में पूरी कराई थी। इसके बाद 2013, 2016, 2018, 2021 और 2023 तक की आरएएस भर्तियों को पूरा करने में औसतन दो से तीन साल लगे हैं। इनके पीछे अदालतों में दायर हुई याचिकाएं, सरकार और आयोग पर परीक्षा तिथियों में बदलाव सहित अन्य कारण जिम्मेदार रहे हैं।
Updated on:
17 Jan 2026 02:23 pm
Published on:
17 Jan 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
