6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: 10 लाख नौकरियों समेत कंटेंट क्रिएशन के लिए बजट में बड़ी घोषणा, जानें राजस्थान के युवाओं को क्या-क्या मिला लाभ?

Good News For Rajasthan Youth: केंद्र सरकार के 2026 के आम बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनमें कंटेंट क्रिएशन और रोजगार के नए अवसरों का निर्माण प्रमुख है। 10 लाख नौकरियों के सृजन के साथ-साथ राजस्थान के युवाओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

फोटो: पत्रिका

10 Lakh Job Announcement In Budget 2026: केंद्र सरकार ने आम बजट में तकरीबन सभी क्षेत्रों में संतुलित और आधारभूत ढांचे के विकास का आधार तैयार किया है। आयकर में छूट की 12.75 लाख की सीमा में बदलाव नहीं किया गया है। इससे मध्यम वर्ग को निराशा हुई है।

इसके अलावा बजट में ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट, बुनकरों के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना, प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की घोषणा की गई है। कंटेंट क्रिएशन में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए देश में 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में लैब बनेंगी। इसमें 10 लाख नौकरियों का घोषणा हुई है। इससे देश के साथ-साथ राजस्थान के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

कंटेंट क्रिएशन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए देश में 15 हजार स्कूल और 500 कॉलेज में लैब बनेंगी। इसमें 10 लाख नौकरियों का घोषणा हुई है। इससे देश के साथ-साथ अजमेर जिले के युवाओं को भी फायदा मिलेगा। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे।

राजस्थान प्रदेश और अजमेर संसदीय क्षेत्र सहित देशभर में इस बजट से विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बजट आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध किसान की मजबूत नींव है। बजट में किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप नजर आता है।

भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

विदेशों में पढ़ाई करना अब सस्ता

बजट में विदेश में पढ़ाई करने पर टीसीएस 6% से घटाकर 2% किया गया है। इससे युवाओं को विदेशी संस्थानों में पढ़ाई करने टैक्स कम देना होगा। अजमेर जैसे छोटे शहरों से प्रतिवर्ष 5 हजार से ज्यादा युवा पढ़ाई अथवा शोध के लिए विदेश जाते हैं।

कम होगी ड्रॉप आउट रेट

हर जिले में छात्रावास से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं को किफायती, सुरक्षित और रहने के लिए सभी साधनों से युक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे जहां बालिकाओं की विद्यालयों से ड्रॉप आउट रेट कम होगी, वहीं उन्हें उच्च शिक्षा में आगे बढ़ाने के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

निम्मी अरोड़ा

महिलाओं की बढ़ेगी आजीविका

प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास स्थापित होगा। लखपत्ति दीदी योजना में ऋण आधारित आजीविका से महिलाओं के स्थायी आय के अवसर बढ़ेंगे।

रिया पोसवाल, छात्रा

क्रिएटिविटी होगी मजबूत

सरकार ने 15 हजार स्कूल और 500 कॉलेज में सेंटर और लैब बनाने और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की स्थापना की घोषणा की है। इससे टेक्निकल और क्रिएटिव स्किल्स विकसित होगी।
कुणाल शर्मा, युवा