5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर रचाई शादी… 2 साल बाद युवक की हुई मौत, ससुराल फरार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। कन्नौज निवासी 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
शादी के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

शादी के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Aligarh Crime News: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कैसे सोशल मीडिया की दोस्ती, शादी में बदली और फिर मौत तक पहुंच गई। कन्नौज के एक 20 साल के युवक की बन्नादेवी क्षेत्र की कांशीराम आवास कॉलोनी में मौत हो गई। परिवार ने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेम विवाह किया था।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्रेम विवाह

कन्नौज जिले के विष्णुगढ़ क्षेत्र के जवां मर्दपुर गांव के कन्हैया उर्फ बृजेश कुमार (20) की करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर अलीगढ़ की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक युवती से दोस्ती हुई। दोनों ने जल्दी ही प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद कुछ दिन वे कन्हैया के घर पर रहे। अब उनके एक चार महीने का बच्चा भी है। पिछले एक साल से दंपती युवती की बहन और बहनोई के पास कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था।

मौत या आत्महत्या

31 जनवरी की रात युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्हैया ने आत्महत्या कर ली है। फंदा लगाकर मौत हुई बताई गई। पुलिस पहुंचने से पहले परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप और गायब परिजन

मौत की खबर मिलते ही कन्हैया के नोएडा में रहने वाले चाचा जितेंद्र और अन्य परिजन अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात में फोटो भेजा गया था, जिसमें फंदा लगे होने की बात कही गई। लेकिन जब वे आए तो पत्नी और ससुराल वाले गायब मिले। परिजनों का कहना है कि कन्हैया को धमकियां मिल रही थीं। उसने फोन पर परिवार को यह बात बताई थी। वे मानते हैं कि यह हत्या है और शव को फंदे पर लटकाकर दिखाया गया।

पोस्टमार्टम और पुलिस जांच

1 फरवरी को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। गर्दन पर चोट के निशान भी मिले हैं। बन्नादेवी थाने के एसएचओ विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने पत्नी और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन बिना कोई लिखित शिकायत दिए शव साथ ले गए।