
होटल के अंदर चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश। प्रतीकात्मक तस्वीर।
Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होटल में चल रहे खुलेआम देह व्यापार का मामला सामने आया है। मंगलवार को गांधीपार्क क्षेत्र में धनीपुर मंडी के सामने स्थित एक होटल में खुलेआम देह व्यापार का मामला सामने आया।
मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होटल के अंदर कई लड़कियां मौजूद दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं एक युवती डांस भी करती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा वीडियो में कुछ युवक लड़कियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ तौर पर होटल के अंदर सौदेबाजी होते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वीडियो में एक व्यक्ति 2 लड़कियों के लिए 1600 रुपये देने की बात भी करता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद एक युवती युवक के साथ कमरे की ओर जाती हुई नजर आती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद होटल की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके की छवि खराब हो रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज नहीं करता है।
मामले को लेकर महुआखेड़ा इंस्पेक्टर एकता सिंह का कहना है कि दिसंबर का वीडियो बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।
संबंधित विषय:
Published on:
28 Jan 2026 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
